जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, दीनानाथ प्रधान ने ज्वाइन किया AAP, वार्ड-16 से लड़ेंगे पार्षद का चुनाव, MLA रमन अरोड़ा ने दी बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 09 Apr 2022

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, दीनानाथ प्रधान ने ज्वाइन किया AAP, वार्ड-16 से लड़ेंगे पार्षद का चुनाव, MLA रमन अरोड़ा ने दी बधाई

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा है। सैंट्रल हलके के वार्ड-16 के दिग्गज कांग्रेसी नेता दीनानाथ प्रधान को विधायक रमन अरोड़ा ने AAP में शामिल करवाया। दीनानाथ प्रधान के साथ वार्ड के कई हस्तियों ने AAP ज्वाइन कर लिया। इसी के साथ दीनानाथ प्रधान वार्ड-16 से AAP की तरफ से पार्षद चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं, विधायक रमन अरोड़ा ने कहा है कि दीनानाथ प्रधान के AAP में आने के बाद सैंट्रल हलके में AAP बेहद मजबूत हुई है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा है कि दीनानाथ प्रधान के AAP में आने के बाद चौगिट्टी, भारत नगर, एकता नगर, गुरुनानक पुरा, सूर्या एंक्लेव, न्यू गुरुनानक पुरा, कमल विहार, बशीरपुरा समेत रेलवे कालोनी में AAP का जनाधार तेजी के साथ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में AAP जालंधर में प्रचंड जीत हासिल करेगी।

विधायक रमन अरोड़ा और राजू मदान का धन्यवाद

दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा और राजू मदान का धन्यवाद करते हुए कहा कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक औऱ दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए जा रहे कार्यों से वे खासे प्रभावित हैं। सही मायने से AAP आम आदमी की पार्टी है, जहां सभी लोगों को बराबर की नजर देखा जाता है और बिना भेदभाव सभी का काम होता है।

दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि वार्ड-16 की जनता की मंशा के अनुरूप उन्होंने AAP ज्वाइन किया है। वार्ड के लोग चाहते हैं कि आने वाले नगर निगम के चुनाव में वार्ड-16 से वे चुनाव लड़ूं, इसके लिए वे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा और राजू मदान ने उन पर जो विश्वास जताया है, आने वाले निगम चुनाव में उस विश्वास को प्रगाढ़ करेंगे और चुनाव जीतकर उनकी झोली में डालेंगे।

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, दीनानाथ प्रधान ने ज्वाइन किया AAP, वार्ड-16 से लड़ेंगे पार्षद का चुनाव, MLA रमन अरोड़ा ने दी बधाई

इस मौके पर दीनानाथ प्रधान के साथ सुनील कुमार अरोड़ा, नरिंदर सैनी, जसविंदर कौर बाजवा, गुरमीत सिंह सुलक्खन सिंह, कुलदीप सिंह मिन्हास, कृष्णलाल मट्टू, सुरिंदर सैनी, विनोद कुमार जायसवाल, बबलू सोनी, मोहन सिंह, साहिल, बलविंदर कुमार, विजय कुमार, नरिंदर कुमार, परमिंदर सिंह पम्मा, सरबजीत सिंह साबी, हरीश कुमार, राजिंदर कुमार, अखिलेंद्र सिंह, संतोष पाण्डेय, दिनेश कुमार लवली, गगनदीप सिंह, हीराचंद मिश्रा, गुरमेल सिंह ठेकेदार आदि मौजूद थे।

जालंधर कोर्ट की इमारत की पहली मंजिल से कूदा कैदी

https://youtu.be/ehc1iJqbUH0

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *