CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन, पंजाब पुलिस के SHO और 10 ASI सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 10 Apr 2022

suspended

लुधियाना। पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने 11 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें लुधियाना ग्रामीण जिले के तहत आने वाले थाना दाखा के एसएचओ और खन्ना व जगराओं के एएसआई भी शामिल हैं। दाखा थाना के एसएचओ प्रेम सिंह, थाना जोधां के एएसआई गुरमीत सिंह, लुधियाना ग्रामीण पुलिस लाइन में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह, खन्ना के सिटी दो थाने में तैनात एएसआई मेजर सिंह और एएसआई सोहन सिंह, सिटी थाने में तैनात एएसआई बलजीत सिंह को सस्पेंड किया गया है।

इसके अलावा शहीद भगत सिंह नगर जिले के थाना बंगा के एएसआई सुखपाल सिंह, थाना राहों से एएसआई जसविंदर सिंह और थाना बलाचौर से एएसआई पुष्पिंदर कुमार को भी सस्पेंड किया गया है। एसएचओ दाखा प्रेम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने माया जाट नाम की महिला की शिकायत पर राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की। यह मामला अक्टूबर 2020 का है।

कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल नहीं करने के आरोप

एएसआई गुरमीत सिंह पर कई मामलों में खराब जांच और कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल नहीं करने के आरोप हैं वहीं, पुलिस लाइन में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह पर लोगों के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप हैं। खन्ना के तीन एएसआई में से एएसआई मेजर सिंह पर जुलाई 2021 के एक मारपीट के मामले में बिना मेडिकल रिपोर्ट धारा 325 जोड़ना और फिर उसे हटा देने जैसे लापरवाही के आरोप हैं।

एएसआई बलजीत सिंह और एएसआई सोहन सिंह ने दो केसों के चालान अदालत में देरी से पेश किए। इनमें से एक मामला तो पुलिस कर्मी से मारपीट और वर्दी फाड़ने का था। वहीं, एसबीएस नगर के एएसआई सुखपाल सिंह पर 10 केसों, एएसआई जसविंदर सिंह पर तीन और एएसआई पुष्पिंदर कुमार पर सात मामलों में लापरवाही से काम करने के आरोप हैं। इनमें मामलों में माइनिंग से लेकर एनडीपीएस के केस शामिल हैं।

इसी के साथ मोगा की एसएसपी गुलनीत खुराना ने दो एएसआई को निलंबित किया है। इनमें से एक बिलासपुर चौकी के प्रभारी थे। उन पर लोपो पुलिस चौकी प्रभारी के कार्यकाल के दौरान कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। थाना बधनीकलां में तैनात एएसआई गुरमेल सिंह को भी सस्पेंड किया गया है।

गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *