जालंधर में IPL मैच पर चल रही थी सट्टेबाजी, पुलिस ने बुक्की जौली को किया काबू

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 143 शब्द|📅 10 Apr 2022
india-online-cricket-betting-bookie
File Photo

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में आईपीएल मैच (IPL) में सट्टा लगाने का पर्दाफाश हुआ है। जालंधर पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले बुकियों को गिरफ़्तार किया है, इनके पास से मोबाईल फ़ोन सहित सट्टे को लगाने वाले तमाम तरह के डिवाइस और लैपटाप बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक जालंधर सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने जालंधर के रहने वाले जौली नाम के बुक्की को क़ाबू किया है, जिसके साथ जालंधर के ही दो बडे बुक्की काम करते थे। फ़िलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर फ्रैंड्स कोलोनी से बुकियों को क़ाबू कर लिया है।

सीआईए में तैनात पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। जालंधर से पकड़े गए जौली बुक्की के दो बड़े साथी बुकियों की तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *