पंजाब कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सुनील जाखड़ को शो-काज नोटिस जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 11 Apr 2022

पंजाब कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सुनील जाखड़ को शो-काज नोटिस जारी

चंडीगढ़। अमरिंंदर सिंह राजा वड़िंग के पंंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद बनाए जाने के साथ ही पार्टी में बड़ी कार्रवाई की सुगबुगाहट है। बताया जाता है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उसको कारण बताओ को नोटिस जारी किया गया है।

राजा वडिंग ने नई दिल्‍ली में कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ ही पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उपनेता डा. राजकुमार चब्बेवाल और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी थे।

कारण बताओ नोटिस जारी

दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई के संकेत हैं। बताया जाता है कि पार्टी की अनुशासन समिति ने सुनील जाखड़ पर बड़ी कार्रवाई कर सकती ह‍ै। दिल्‍ली में कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में केवी थॉमस और सुनील जाखड़ के खिलाफ आई शिकायत पर समिति चर्चा करेगी। बताया जा रहा था कि इस बैठक में दोनों नेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है।

सोमवार को सुनील जाखड़ को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। जाखड़ ने चुनाव के दौरान बयान दिया था कि हिंदू होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी पर भी हमला किया था। विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर जाखड़ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *