PM मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP की करारी हार, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 12 Apr 2022

PM मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP की करारी हार, पढ़ें बड़ी खबर

डेली संवाद, वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी से भाजपा की करारी हार हुई है। एमएलसी चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। वाराणसी से भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गया है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव जीता है। जिससे वाराणसी में भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा क़ायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसमें 127 कुल निरस्त मतपत्र मिले।

वंदना वर्मा सहारनपुर सीट पर MLC बनी

मुजफ्फरनगर सहारनपुर प्राधिकारी स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा विजय घोषित हुई है। इस सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वंदना वर्मा को 3843 मत मिले। सपा प्रत्याशी आरिफ को 842, निर्दलीय सुशील को 11, प्रमोद आर्य को 18 और जाहिद को 6 वोट मिले हैं। 212 मत निरस्त हुए हैं।

तीनों जनपद के में हुए चुनाव में कुल 4932 मत पड़े थे जिनमें से 4720 मत वैध पाए गए। चुनाव में भाजपा की वंदना वर्मा ने सपा प्रत्याशी आरिफ को 3001 वोट से पराजित किया है।

MLA साहब, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *