पुडा दफ्तर में विजीलैंस का छापा, 1 लाख रुपए की रिश्वत लेता अधिकारी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 12 Apr 2022

vigilance

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने मंगलवार को पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पुडा) एस.ए.एस. नगर के अनुभाग अधिकारी (PUDA SO) दविन्दर कुमार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि अनुभाग अधिकारी (एस.ओ.) दविन्दर कुमार को निर्मल सिंह निवासी फेज़ 11, एस.ए.एस. नगर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उसने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया था कि उपरोक्त दोषी एस.ओ. उसको फेज 11 में अलॉट किया हुआ बूथ रद्द ना करने के लिए 1,00,000 रुपए की माँग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पहले भी उक्त मुलजि़म को रिश्वत के तौर पर 50,000 रुपए दे चुका है, परन्तु वह उसे डरा-धमका कर एक लाख रुपए की और रिश्वत की माँग कर रहा है।

दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में काबू

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जाँच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के एक फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने अजय कुमार डी.एस.पी./ फ्लाइंग स्क्वायड के नेतृत्व अधीन पुडा भवन एस.ए.एस. नगर में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दविन्दर कुमार को रंगे हाथों दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में काबू कर लिया।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में दोषी एस.ओ. के खि़लाफ़ एफ.आई.आर. नंबर, 2 तारीख़ 12/04/2022, के अंतर्गत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ्लाइंग स्क्वायड एस.ए.एस. नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली जाँच जारी है।

MLA साहब, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *