कांग्रेस सरकार के 37.23 करोड़ के मुकाबले मार्च 2022 के दौरान पी.आर.टी.सी. की आमदनी बढकऱ 62.34 करोड़ रुपए हुई: लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 551 शब्द|📅 12 Apr 2022

कांग्रेस सरकार के 37.23 करोड़ के मुकाबले मार्च 2022 के दौरान पी.आर.टी.सी. की आमदनी बढकऱ 62.34 करोड़ रुपए हुई: लालजीत सिंह भुल्लर

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की पारदर्शी नीतियों के स्वरूप सरकारी बस सेवा की आमदनी में निरंतर बड़ी वृद्धि शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मार्च 2021 में पी.आर.टी.सी. की आमदनी 37.23 करोड़ रुपए थी, जो मार्च 2022 के दौरान बढकऱ 62.34 करोड़ रुपए हो गई है।

चण्डीगढ़ डीपू में संक्षिप्त समारोह के दौरान पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 29 नई बसों की आखिऱी खेप को हरी झंडी दिखाकर शामिल करने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. भुल्लर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के बीते दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीनों के दौरान पी.आर.टी.सी. की रोज़ाना की आमदनी 1 करोड़ 76 लाख रुपए प्रतिदिन दर्ज की गई।

सरकारी बस सेवा की आमदनी में वृद्धि

जबकि 10 मार्च को आए परिणामों के बाद से हमारी सरकार की पारदर्शी नीति के मुताबिक सरकारी बस सेवा की आमदनी में वृद्धि शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मार्च महीने के दौरान केवल पी.आर.टी.सी. की आमदनी बढकऱ 2 करोड़ 1 लाख रुपए प्रतिदिन रही, जो अप्रैल महीने के 10 दिनों के दौरान और बढकऱ 2 करोड़ 20 लाख रुपए प्रतिदिन हो गई है।

पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 29 नई बसों की आखिऱी खेप को शामिल करते हुए परिवहन मंत्री ने भरोसा जताया कि सार्वजनिक यातायात की मज़बूती स्पष्ट तौर पर निजी बस माफिय़ा पर नकेल कसने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि पी.आर.टी.सी. को दी गईं 255 नई बसों की आखिऱी खेप की 29 बसों के बाद पी.आर.टी.सी. में अब कुल 1308 बसें हो गई हैं, जिसके साथ पी.आर.टी.सी. के मुख्य ऑप्रेशनल केंद्र मालवा क्षेत्र में जहाँ सरकारी बस सेवा तंत्र मज़बूत किया जा सकेगा।

सुरक्षात्मक और बढिय़ा यातायात

वहीं बंद पड़े रूटों पर भी बसें चलाई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इन नई बसों में से पटियाला, संगरूर और बठिंडा डिपूओं को 6-6, बुढलाडा डीपू को 5, चण्डीगढ़ डीपू को 4 और बरनाला बस डीपू को 2 बसें मुहैया करवाई गई हैं। स. भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य निवासियों को किफ़ायती, सुरक्षात्मक और बढिय़ा यातायात की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब भर में निजी ट्रांसपोर्ट माफिय़ा पर लगाम कसने के लिए तैयार की जा रही योजना के हिस्से के तौर पर सरकारी बस सेवा को मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जल्द ही सरकारी खज़ाने में सेंध लगाने वाले प्राईवेट ट्रांसपोर्ट माफिय़ा पर नकेल कस ली जाएगी।

दोगुना जुर्माना देना सुनिश्चित

स. भुल्लर ने कहा कि अन्य राज्यों से पंजाब में आकर टैक्स चोरी करने वाली निजी बसों को पहली बार 54 हज़ार, दूसरी बार 1 लाख 8 हज़ार और तीसरी बार 2 लाख 16 हज़ार जुर्माने की व्यवस्था को यथावत लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी डिफ़ॉल्टर बसों के विवरण ऑनलाइन करने संबंधी वह जल्द ही मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान से बातचीत करेंगे, जिससे एक बार पकड़ी गई बस को अगली बार दोगुना जुर्माना देना सुनिश्चित बनाया जा सके।

समारोह के दौरान एम.डी. पी.आर.टी.सी. श्रीमती परनीत शेरगिल, जनरल मैनेजर (प्रशासन) श्री सुरिन्दर सिंह, जनरल मैनेजर चण्डीगढ़ डीपू श्री मनिन्दरपाल सिंह सिद्धू, जनरल मैनेजर पटियाला डीपू श्री जतिन्दरपाल सिंह गरेवाल और जनरल मैनजर बरनाला डीपू श्री एम.पी. सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MLA साहब, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *