जनकपुरी के लाल जगमोहन सिंह को लंदन में मिला ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर का खिताब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 13 Apr 2022

जनकपुरी के लाल जगमोहन सिंह को लंदन में मिला ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर का खिताब

डेली संवाद, नई दिल्ली
जनकपुरी की कर्मभूमि में प्रतिभाओं और मेहनतकश व्यक्तियों की कभी कमी नहीं रही है। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर जनकपुरी के लोगों ने अपने जिले के साथ-साथ दिल्ली और हिंदुस्तान का नाम विदेशों में भी रौशन किया है। फिलहाल, जिनकी वजह से जनकपुरी एकबार फिर गौरवान्वित हुआ है वो हैं दक्षिण जनकपुरी के निवासी सीए जगमोहन सिंह।

JSA Online इंडिया के फाउंडर हैं सरदार जगमोहन सिंह

सीए जगमोहन सिंह ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर दुनिया के नौ देशों में सफल व्यावसायिक दृष्टिकोण से हिंदुस्तान का झंडा बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई है. बता दें कि जगमोहन सिंह JSA online के फाउंडर है. लोगों को लाभदायक और नकद समृद्ध व्यवसाय चलाने में मदद करने के लिए उन्हें ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर 2021-22 का पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहन किया गया।

इस मौके पर कैश फ्लो कोच सीए जगमोहन सिंह ने कहा मैं आगे भी इस तरह हर किसी को कैश रिच और खुशहाल जीवन जीने में मदद करने के लिए और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करता हूं। सीए जगमोहन सिंह को यह सम्मान ऊर्जावान व्यवसाय, तेजी से व्यावसायिक वृद्धि, बेहतर व्यवसाय करने की पहल, परोपकारी प्रयास, सामाजिक कार्य के लिए दिया गया है।

जिलावासियों को दिया सफलता का श्रेय

आपको बता दें कि ये सम्मान एशिया वन मैगजीन द्वारा ग्रेटेस्ट ब्रांड और लीडर्स को दिया जाता है, इसका चयन यूनाइडेट रिसर्च सर्विस इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है. जगमोहन सिंह जी ने फोन पर अपनी सफलता को सम्पूर्ण जनकपुरी वासियों को समर्पित करते हुए कहा है कि यह सम्मान जनकपुरी वासियों का है क्योंकि जनकपुरी में ही उनकी आत्मा बसती है. ज्ञात हो कि जगमोहन सिंह मूल रूप से पंजाबी है वे दिल्ली के जनकपुरी में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं।

कुख्यात गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *