लोगों के लिए मानक नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित करना पंजाब सरकार का मुख्य सरोकार: हरभजन सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 13 Apr 2022

लोगों के लिए मानक नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित करना पंजाब सरकार का मुख्य सरोकार: हरभजन सिंह

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के लोक निर्माण और बिजली एवं ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार का विशेष ध्यान हरेक व्यक्ति के लिए मानक नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित बनाने की ओर है। पंजाब सडक़ एवं पुल विकास बोर्ड (पी.आर.बी.डी.बी.), मोहाली के अधिकारी की पीठ थपथपाते हुए श्री हरभजन सिंह ने अधिकारी और अन्य स्टाफ को अपनी ड्यूटी पारदर्शी ढंग से निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि हमारा विशेष ध्यान अपने कार्यों में नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाना है। चीफ़ इंजीनियर-कम-संयुक्त सचिव, पी.आर.बी.डी.बी. श्री टी.आर. कटनौरिया और पी.आर.बी.डी.बी. के स्टाफ ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के इतिहास में शायद यह पहली बार था कि एक कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के किसी कार्यालय का दौरा किया हो।

विश्व बैंक की योजनाओं संबंधी अवगत करवाया

पी.आर.बी.डी.बी. के सभी अधिकारी और स्टाफ माननीय मंत्री के इस दौरे से बहुत खुश थे। कैबिनेट मंत्री ने निजी तौर पर दफ़्तर की सभी मंजिलों का दौरा किया और पूरे स्टाफ के साथ मुलाकात की। उन्होंने पी.आर.बी.डी.बी. मोहाली के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और हरेक अधिकारी को सौंपी गई नौकरियों की जि़म्मेदारियों को समझने के लिए उनके साथ बातचीत की।

श्री टी.आर. कटनौरिया, सी.ई. ने उनको लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) द्वारा पी.आर.बी.डी.बी द्वारा लागू की गईं/चलाई जाने वाली पी.एम.जी.एस.वाई/विश्व बैंक की योजनाओं संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को पी.आर.बी.डी.बी. की अन्य सेवाओं जैसे कि लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) में ठेकेदारों की भर्ती, शिकायत निवारण करने वाली प्रणाली की निगरानी, सडक़ सुरक्षा कार्यों और विभाग में आई.टी. मोड्यूल लागू करने संबंधी भी अवगत करवाया।

कुख्यात गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *