Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का एक्शन, AAP नेत्री के निर्माण काम को रुकवाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर निगम ( Municipal Corporation) की टीम ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता द्वारा किए जा रहे निर्माण काम को रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और संजीव कुमार की टीम ने रंजीत नगर में हो रहे निर्माण काम को रुकवा दिया। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के मुताबिक दूसरी मंजिल के साथ साथ मोमटी बनाई गई है, जिन्होंने 100% एरिया कवर कर लिया है।

Gautam Jain IAS

कमिश्नर के आदेश पर एक्शन

जानकारी के मुताबिक ये निर्माण काम आम आदमी पार्टी की नेत्री व पूर्व जज मंजू राणा का बताया जा रहा है। जिसे फिलहाल निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर रुकवा दिया गया है।

आपको बता दें पिछले कई दिनों से नगर निगम की टीम अलग अलग इलाके में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रही है। इसमें वडिंग में अवैध कालोनियों में हो रहे निर्माण काम भी शामिल है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *