पंजाब के Ex CM चरणजीत सिंह चन्‍नी से बंद कमरे में 5 घंटे तक पूछताछ, जालंधर में गिरफ्तारी की चर्चा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 14 Apr 2022

पंजाब के Ex CM चरणजीत सिंह चन्‍नी से बंद कमरे में 5 घंटे तक पूछताछ, जालंधर में गिरफ्तारी की चर्चा

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अवैध रेत खनन और अधिकारियों के स्थानांतरण मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर शिकंजा कस लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में एक कथित रेत खनन मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में उनसे 5 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

पूछताछ के बाद चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कहा कि ईडी ने उनको दोबारा पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। उन्‍हाेंने गिरफ्तारी की संभावना और चर्चाओं को खारिज किया। हालांकि पूर्व मुख्यंमत्री चन्नी ने अपनी गिरफ्तारी की चल रहीं खबरों को अफवाह करार दिया है।

चन्नी ईडी के समक्ष प्रस्तुत हुए

बता दें कि ईडी ने गत फरवरी में अवैध रेत खनन और मनी लांड्रिंग के आरोपों में पूर्व सीएम के भांजे भूपेंदर सिंह उर्फ हनी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पूछताछ के लिए चन्नी ईडी के समक्ष प्रस्तुत हुए थे।

चन्नी ने कहा कि उनके ईडी के सामने पेश न होने की, उनकी गिरफ्तारी होने या ईडी की ओर से उन्हें दोबारा बुलाए जाने को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वो सिर्फ अफवाहें हैं। उनकी पूछताछ बुधवार हो चुकी है। उन्हें दोबारा नहीं बुलाया गया है। उनसे क्या पूछताछ की गई है, उसके बारे में चन्नी ने जानकारी देने से मना कर दिया।

यह है मामला

पंजाब में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गत जनवरी में ईडी ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी के मोहाली स्थित घर पर छापामारी की थी। हनी और उसके मित्र के पास से जांच एजेंसी ने कुल 10 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इसके बाद विरोधी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया था कि असल में ये रुपये तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के थे।

मामले में फरवरी की शुरुआत में ईडी ने हनी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने माना था कि उसने ये पैसे रोड़ा बन रहे खनन अधिकारियों का स्थानांतरण करवाने के लिए वसूले थे। हालांकि उसने धनराशि का चरणजीत सिंह चन्नी से कनेक्शन होने से इन्कार कर दिया।

वार्ड-16 में पानी की किल्लत, दीनानाथ प्रधान ने मंगवाए निजी पानी के टैंकर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *