Punjab News: पंजाब में B.Ed सलैक्टिड ग्रुप यूनियन की हंगामी मीटिंग, CM मान से मांग, जल्द सौंपे जाएं नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: मामला पिछले 4 साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे भर्ती करके छोड़ दिए गए 2364 B.Ed टीचर्स का है। आज सरहदी शहर फिरोजपुर में 2364 B.Ed सलैक्टिड ग्रुप यूनियन की एक हंगामी बैठक हुई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यूनियन की प्रवक्ता सुलेखा शर्मा ने कहा कि पंजाब में 2020 में यह भर्ती आई थी। डिपार्टमेंट ने एडवरटाइजमैंट में कहा था कि B.Ed पास बेरोजगार 6 महीने का ब्रिज कोर्स किए हो या प्राइमरी टीचर बनने के बाद B.Ed कर चुके अभ्यर्थी ब्रिज कोर्स 2 साल के अंदर किए हो तो ही B.Ed शिक्षक प्राइमरी शिक्षक बनने के योग्य है।

B.Ed शिक्षक प्राइमरी शिक्षक नहीं बन सकते

एनसीटी 2018 के गजट के अनुसार प्राइमरी शिक्षक की यही योग्यता तय की गई थी। 11 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया की B.Ed शिक्षक प्राइमरी शिक्षक नहीं बन सकते, क्योंकि एनसीटी 2018 का अधिनियम रद्द कर दिया गया।

ओरिजिनल एडवरटाइजमैंट पर पूरी की जाए भर्ती

सुलेखा शर्मा ने पंजाब सरकार से निवेदन किया कि 2020 की 2364 Bed टीचर्स की भर्ती पर 11 अगस्त 2023 सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू न किया जाए। भर्ती ओरिजिनल एडवरटाइजमैंट के अनुसार पूरी की जाए, क्योंकि सभी ने एडवरटाइजमैंट को देखते हुए ही 2364 ETT भर्ती में अप्लाई किया था। हमारा कोई दोष नहीं है तो भर्ती में से बाहर भी न किया जाए।

CM Bhagwant Mann Meeting
CM Bhagwant Mann Meeting

मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचे और अपने जीवन के चार साल इस भर्ती के नियुक्ति पत्र लेने के इंतजार में बिता दिए हैं। हमें इंसाफ की जरूरत है। सरकार यथाशीघ्र नियुक्ति पत्र दे। इसी के साथ यूनियन ने पंजाब सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही इनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन इन्हें कोई दूसरा अख्तियार करना पड़ेगा।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *