जालंधर में गैंगवार की आशंका, सरेआम गोलीबारी, देखें CCTV फुटेज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 513 शब्द|📅 15 Apr 2022

जालंधर में गैंगवार की आशंका, सरेआम गोलीबारी, देखें CCTV फुटेज

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है (firing in gopal nagar jalandhar)। यहां गोपाल नगर में बतरा पैलेस के पास एक युवक को मारने की नीयत से आए कुछ युवकों ने दो फायर (shoot out at jalandhar) कर दिए। जिस युवक को मारने की नीयत से गोली चलाई, उसे तो कुछ नहीं हुआ लेकिन वहां से पत्नी व बच्चों समेत एक्टिवा पर निकल रहे लोहा व्यापारी की जांघ में एक गोली लग गई।

गोली लगने से एक्टिवा सवार वहीं गिर पड़ा, जबकि गोली चलाने वाले घटना के बाद गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, साथ ही गाड़ी का नंबर भी कैमरे में साफ नजर आ गया। घायल की पहचान धोगड़ी मोहल्ला निवासी हरमेल सिंह के रूप में हुई है।

लोहा व्यापारी की जांघ में लगी गोली

सूचना मिलते ही एसीपी सुखदीप सिंह और थाना दो के प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया। देर रात पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी।

सिविल अस्पताल में दाखिल हरमेल सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते बताया कि उसका गोपाल नगर के साथ लगते कृष्णा नगर में ससुराल घर है। वह अपनी पत्नी रिदम व तीन वर्षीय बच्ची जन्नत के साथ ससुराल गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर जाने के लिए निकला।

सरेआम चलाई गोलियां

जैसे ही गोपाल नगर स्थित आइसक्रीम पार्लर पहुंचा तो बतरा पैलेस की तरफ से कुछ युवक भागते हुए आए। उनके हाथ में बेसबैट, तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। उनके आगे एक युवक भाग रहा था जिस पर उन्होंने दो गोलियां चला दी।

भागने वाले वाले युवक को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन एक गोली उसकी जांघ में लग गई। हरमेल सिंह ने बताया कि वो गोली चलाने वालों में से एक युवक को पहचानता है, जिसके बारे पुलिस को बता दिया है। एसीपी सुखदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर में पुलिस को खौफ तो जैसे खत्म ही हो गया है। चोर-लुटेरे सरेआम दिनदहाड़े वारदातें कर रहे हैं और दबंग सरेआम गोलियां चला रहे हैं। वीरवार रात को हुई घटना में एक गाड़ी से आए चार-पांच युवक गोपाल नगर में किसी की हत्या करने की नीयत से आए थे।

राहगीर घायल हो गया

एक युवक को घेरा तो वह बचने के लिए भागा, जिसके पीछे भाग रहे युवक हथियारों को लहराते हुए उसके पीछे भाग रहे थे और गोलियां चला रहे थे। जिसे गोली मारनी थी, वो गायब हो गया लेकिन एक राहगीर घायल हो गया।

बाद में हमलावर गाड़ी में ऐसे बैठकर निकले जैसे उन्हें न तो कोई डर था और न ही पुलिस का खौफ। जब गोली चली तो वहां पर कई लोग आ-जा रहे थे। गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई और सब इधर-उधर भागने लगे। नए पुलिस कमिश्नर के लिए शहर में बन रहे जंगलराज को संभालना बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।

जालंधर में गैंगवार की आशंका, सरेआम गोलीबारी, देखें CCTV फुटेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *