कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी, ब्रिलियंट ओवरसीज के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 179 शब्द|📅 15 Apr 2022

fir police

डेली संवाद, तरनतारन
पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। यहां एक्सिस बैंक के साथ चलाए जा रहे ब्रिलियंट ओवरसीज के स्टाफ के खिलाफ राजस्थान के युवकों को कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गुरुसर कोहला निवासी संदीप सिंह और लवप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

उन्होंने कहा था कि ब्रिलियंट ओवरसीज के नाम पर ट्रेवल एजेंट का काम करते सुरजीत सिंह बावा निवासी सुल्तानविड रोड, लवजीत दुग्गल छेहरटा रोड, गुरप्रीत कौर निवासी गांव सुंदड़ा मान (फगवाड़ा), हरमन कौर सुखमणी संधू कालोनी छेहरटा, अमन कौर निवासी गांव सुनईया (गुरदासपुर), परमजीत सिंह उर्फ अर्जुन निवासी गांव सुंदड़ा मान (फगवाड़ा) ने उनको कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख की राशि ली।

पैसे लेने के बाद उनको कनाडा नहीं भेजा। पैसे वापस मांगने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकियां दी। नौ अप्रैल 2019 को पुलिस को शिकायत दी गई थी। इसकी जांच डीएसपी (एच) द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *