पंजाब: Lovely Professional University में विवाद, म्युजिक कंपनी और ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 172 शब्द|📅 19 Apr 2022

पंजाब: Lovely Professional University में विवाद, म्युजिक कंपनी और ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

डेली संवाद, फगवाड़ा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) में बीते दिनों 17 अप्रैल को हुई पंजाब के मशहूर कलाकार दिलजीत दोसांझ (Diljit Singh Dosanjh) की नाइट विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है, जिसके चलते ही फगवाड़ा पुलिस ने इस नाइट का आयोजन करने वाले कंपनी और दिलजीत दोसांझ को एलपीयू लाने वाले चौपर के ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया है।

फगवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हवाला दिया है कि सारेगामा कंपनी द्वारा आयोजन के लिए जितने समय की मंजूरी ली थी उस समय से एक घंटा ज्यादा तक आयोजन चला। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ को एलपीयू में लाने वाले चौपर के ड्राइवर ने जिस जगह की मंजूरी मिली थी उक्त स्थान पर चौपर ना उतार कर बल्कि अपनी मर्जी से किसी अन्य स्थान पर चौपर को उतार दिया।

ऐसे में दोनों ही हालातों में एसडीएम फगवाड़ा द्वारा जारी किए गए हुक्मों का पालन नहीं हुआ है, जिस वजह से ही फगवाड़ा पुलिस ने सारेगामा कंपनी और चौपर के ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *