लड़की के चक्कर में खूनखराबा, कांग्रेसी नेता की जमकर पिटाई, हाथ-पैर तोड़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 19 Apr 2022

लड़की के चक्कर में खूनखराबा, कांग्रेसी नेता की जमकर पिटाई, हाथ-पैर तोड़े

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में खून-खराबा हुआ है। यहां यूथ कांग्रेस के महासचिव रवि और उसके परिवार पर हमला किया गया है। फिलहाल, इस हमले और मारपीट के दौरान रवि को गंभीर चोटें लगी हैं जिससे उसकी हालत सीरियस है। हमलावरों ने रवि को मारते-मारते मरणासन्न कर दिया। रवि को खून से लथपथ हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। रवि के पूरे शरीर में चोटें आईं हैं।

रवि के परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल रवि का बयान दर्ज किया है और हमला करने वाले पक्ष को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर अपनी जांच पड़ताल के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

लड़की के साथ नेता का भाई फरार

घायल रवि ने बयान देते हुए बताया कि वह यूथ कांग्रेस का महासचिव है। उसके छोटे भाई की हमला करने वाले पक्ष की एक लड़की के साथ करीबी दोस्ती है और दोनों ही अब साथ गायब हैं। रवि ने बताया कि इससे पहले भी दोनों जब नाबालिग थे तो साथ गायब हो गए थे। जिसके बाद उसने ढूढ़कर लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया था और भाई को समझाया था।

अब वे दोनों बालिग़ हो गए हैं। दोनों फिर से फरार हो गए। जिसे लेकर लड़की के पक्ष वाले उससे और उसके परिवार पर लड़की भगाने का आरोप लगा रहे थे और इसी बीच सोमवार को वह बातचीत के बहाने उसके घर आये और उसके घर से बाहर निकलते ही उसपर हमला कर दिया। रवि ने बताया कि हमला करने वाले वाले काफी लोग थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *