पैरा ओलंपिक बच्चों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार: अविनाश राय खन्ना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 19 Apr 2022

पैरा ओलंपिक बच्चों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार: अविनाश राय खन्ना

डेली संवाद, होशियारपुर
पैराओलंपिक कमेटी भारत द्वारा कमेटी के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना के दिशा निर्देश अनुसार होशियारपुर में स्पेशल बच्चों के सम्मान के लिए समारोह करवाया गया। कॉलेज प्रांगण के पर करवाए गए इस समारोह में सोनालिका ग्रुप के सहयोग से उन स्पेशल बच्चों को जो शारीरिक रूप से कमी रखने के बावजूद भी विभिन्न विभिन्न खेलों में मेडल लेकर पंजाब का नाम रोशन कर चुके हैं सम्मानित किया गया।

इस समारोह में पूर्व मेंबर पार्लिमेंट भारत सरकार एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कभी समय होता था कि देश की सरकारों को इन स्पेशल बच्चों के हुनर के बारे में पता भी नहीं होता था लेकिन आज केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वही सरकार है जिसने पैराओलंपिक बच्चों द्वारा जब विदेशों की धरती पर अपना हुनर दिखा कर भारत में वापसी की गई।

अपने देश के लिए नाम रोशन करते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री के खुद के निवास पर इन बच्चों का स्वागत किया गया इनके हुनर का सम्मान किया गया। आज के हुए समारोह में विशेष रूप से पहुंचे पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पंजाब भाजपा के सीनियर नेता केडी भंडारी ने कहा हम सभी का कर्तव्य बनता है कि जो बच्चे अपने शरीर में किसी भी प्रकार की कमी होने के बावजूद भी अपने देश के लिए नाम रोशन करते हैं इस प्रकार के बच्चों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य बनता है।

पूर्व सीपीएस भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन स्पेशल बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बच्चों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। केडी भंडारी ने पूर्व मेंबर पार्लिमेंट अविनाश राय खन्ना द्वारा इन बच्चों के समान और जीवन स्तर के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *