सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल के सामने लड़कियों ने किया हंंगामा, कहा – होटल मालिक करवाता है देह व्यापार का धंधा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 20 Apr 2022

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल के सामने लड़कियों ने किया हंंगामा, कहा - होटल मालिक करवाता है देह व्यापार का धंधा

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्रनगर स्थित होटल में देर रात युवतियों ने जमकर हंगामा किया। होटल प्रबंधन ने युवतियों को धमकी दी जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवतियों ने होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाया।

मामले में गाजीपुर थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्रनगर में एक होटल संचालित होता है। रात करीब 11 बजे दो युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। वे आरोप लगा रही थीं कि उनसे होटल के प्रबंधन ने कार्य कराया जिसका रुपया नहीं दिया।

पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया

होटल प्रबंधन व युवतियों के बीच कहासुनी का मामला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित हो गया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद दो थानों गाजीपुर व चिनहट की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। रात करीब 12.30 बजे किसी तरह मामले को पीआरवी के जवानों ने शांत कराया। इसके बाद दोनों युवतियों ने होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

वायरल वीडियो में दोनों युवतियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया था। प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली एक युवती पहले भी होटल में काम कर चुकी थी जिसके रुपये बाकी थे जिस वह मांग रही थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ चार अन्य युवतियों के टिकट कराकर होटल प्रबंधन ने दूसरे प्रदेश से बुलाया। युवती के मुताबिक उसे इलाज कराना था। जब उसने पुराने रुपये मांगे तो होटल प्रबंधन ने तीन युवतियों को हटा दिया। इसके बाद उनको होटल से बाहर भगा दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *