जालंधर: अग्रवाल अस्पताल के मालिक को कमिश्वर के आदेशों की भी परवाह नहीं, ATP के रोकने के बाद भी अवैध निर्माण जारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 189 शब्द|📅 21 Apr 2022

जालंधर: अग्रवाल अस्पताल के मालिक को कमिश्वर के आदेशों की भी परवाह नहीं, ATP के रोकने के बाद भी अवैध निर्माण जारी

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के अग्रवाल अस्पताल के मालिक की नगर निगम के कमिश्वर करणेश शर्मा के आदेशों की भी परवाह नहीं है। यहां तक कि एटीपी द्वारा लगाए गए ताले का भी अस्पताल ने परवाह नहीं किया। एटीपी द्वारा रोकने के बाद भी अग्रवाल अस्पताल के मालिक ने अवैध रूप से निर्माण जारी रखा है।

जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल की पुली के आगे अवैध रूप से अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। अग्रवाल अस्पताल के इस अवैध निर्माण की लगातार शिकायते हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इस निर्माण का रेजीडेंशियल नक्शा पास है, लेकिन मौके पर अस्पताल बनाया जा रहा है। इसे लेकर कई शिकायतें निगम कमिश्नर से की गई है।

शिकायतों के बाद नगर निगम के कमिश्नर से इसका काम बंद करवा दिया था। एटीपी ने मौके पर जाकर गेट में ताला लगा दिया था, लेकिन बावजूद इसके अग्रवाल अस्पताल का मालिक फिर से अवैध निर्माण करवा रहा है। इसे लेकर आज काफी हंगामा हुआ। लोगों ने कहा काम बंद करवाया जाए, उधर, एटीपी वजीर राज ने कहा है कि वे आज चंडीगढ़ में है। कल इस पर कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *