इनोसेंट हाट्र्स में ‘अर्थ डे’ पर इको क्लब ने चलाई प्लांटेशन ड्राइव : दिया ‘गो ग्रीन का संदेश’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 22 Apr 2022

इनोसेंट हाट्र्स में ‘अर्थ डे’ पर इको क्लब ने चलाई प्लांटेशन ड्राइव : दिया ‘गो ग्रीन का संदेश’

डेली संवाद, जालंधर
बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एक पहल’ के तहत ‘गो ग्रीन’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हाट्र्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) में ईको क्लब के विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर प्राकृतिक संरक्षण हेतु ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस विषय से संबंधित चार्टस, फ्लैश कार्ड भी बनाए, जिन पर धरती की सुरक्षा हेतु सुंदर संदेश लिखे हुए थे। साथ ही उन्होंने प्लांटेशन ड्राइव में भाग लिया तथा चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे तथा तुलसी, एलोवेरा, कैक्टस जैसे दवाइयाँ बनाने वाले पौधों का पौधारोपण किया।

आकृतियाँ बनाकर उनमें विभिन्न रंगों को उकेरा

ईको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक कक्षा में जाकर अन्य विद्यार्थियों को पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए ‘गो ग्रीन’ का संदेश दिया। कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग और कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने विभिन्न आकृतियाँ बनाकर उनमें विभिन्न रंगों को उकेरा।

कक्षा पाँचवी व छठी के विद्यार्थियों से ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ थीम पर आधारित एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता करवाई गई। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से एनेक्टमेंट लाइक अर्थ एक्टिविटी करवाई गई जिसमें बच्चों ने पृथ्वी की तरह अधिनियमता रखने का अभिनय किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली गई। साथ ही बच्चों को प्राकृतिक संपदा के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *