सरकारी स्कूलों में आधुनिक तर्ज पर मानक शिक्षा दी जायेगी: मीत हेअर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 22 Apr 2022

सरकारी स्कूलों में आधुनिक तर्ज पर मानक शिक्षा दी जायेगी: मीत हेअर

डेली संवाद, होशियारपुर
शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर द्वारा शिक्षा क्षेत्र को सही राह पर लाने के लिए फील्ड में से हासिल की जा रही फीडबैक के अंतर्गत अलग-अलग स्कूलों के किये जा रहे दौरों के अंतर्गत सरकारी एलिमेंट्री स्कूल लल्लियां का दौरा किया गया। शिक्षा मंत्री द्वारा स्कूल के कामकाज का जायज़ा लिया गया और स्टाफ और विद्यार्थियों को पेश मुश्किलें सुनी गई।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और इनको मानक शिक्षा प्रदान करने के मंतव्य से स्कूलों को आधुनिक राह पर सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी। विद्यार्थियों को गुणात्मक और समय के साथी का रचनात्मक शैक्षिक माहौल देने से उनके प्रतिभाशील कला कौशल में और निखार आऐगा।

स्कूलों का दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जायेगा

उन्होंने बताया कि स्कूलों में पढ़ाई निर्विघ्न जारी रखने के कार्य में कहीं भी लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी और बच्चों को पाठय पुस्तकेें समय पर पहुँचाना यकीनी बनाया जाये।

श्री मीत हेअर ने कहा कि पंजाब का स्कूलों का दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जायेगा और खाली पड़े पदों को जल्द ही भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जल्द ही दिल्ली का भी दौरा किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *