मुख्यमंत्री मान द्वारा सरहद पार से नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन प्रौद्यौगिकी विकसित करने पर जोर

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 435 शब्द|📅 23 Apr 2022

मुख्यमंत्री मान द्वारा सरहद पार से नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन प्रौद्यौगिकी विकसित करने पर जोर

डेली संवाद, एसएएस नगर (मोहाली)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पड़ोसी देश से नशे और हथियारों की ड्रोनों के द्वारा होती तस्करी की चुनौती से निपटने के लिए राज्य में एंटी ड्रोन प्रणाली विकसित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। आज यहाँ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पंजाब के पहले ड्रोन ट्रेनिंग हब का उद्घाटन करने के बाद यूनिवर्सिटी के कैंपस में विद्यार्थियों को संबोधन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक सरहदी राज्य होने के कारण ड्रोन प्रौद्यौगिकी को अधिक से अधिक विकसित करने की ज़रूरत है क्योंकि पड़ोसी देश ड्रोनों के द्वारा हमारे सरहदी इलाकों में नशों और हथियारों की तस्करी करता है जिस कारण हमारे पास ड्रोन ट्रेकिंग जैसी प्रौद्यौगिकी भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रौद्यौगिकी ने दुनिया को एक सांसारिक गाँव में बदल दिया है और मौजूदा समय में उभर रही चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्यौगिकी में खोज और सुधार होते रहने चाहिएं।

बेगाने देशों में रोज़गार तलाशने पड़ रहे हैं

बेरोजगारी को सभी बीमारियों की जड़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने बाहरी देशों में प्रवास कर रहे नौजवानों को पंजाब में ही रोज़गार के बेहतर मौके प्रदान करने का वायदा किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के नौजवान बहुत प्रतिभाशाली हैं परन्तु पिछली सरकारों की तरफ से रोज़गार के मौके पैदा न करने के कारण मजबूरन उनको बेगाने देशों में रोज़गार तलाशने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की गंभीर समस्या भी नशों की बीमारी के लिए ज़िम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में निवेश करने के लिए जल्दी ही नये उद्योग और देश-विदेश की नामी कंपनियों तक पहुँच करेगी जिससे हमारे किसी भी हुनरमंद बच्चे को रोज़गार के लिए अपनी मातृ-भूमि न छोड़नी पड़े।

उम्मीदों पर खरा उतरने तक चैन से नहीं बैठेंगे

पंजाब को फिर रंगला पंजाब बनाने के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि इतिहास में पंजाब को कई बार उतार-चढ़ाव देखने पड़े हैं और भविष्य में भी पंजाब की सरदारी पहले की तरह कायम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने हमें हमारे अन्दाजे से भी बड़ा जनादेश दिया है जिस कारण उनको हम से बहुत बड़ी उम्मीदें भी हैं और मैं वायदा करता हूं कि हम आपकी आशाओं -उम्मीदों पर खरा उतरने तक चैन से नहीं बैठेंगे।’’

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का सम्मान भी किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने मुख्यमंत्री का यूनिवर्सिटी आने पर स्वागत किया। इस मौके पर हलका चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरनजीत सिंह के इलावा डिप्टी कमिशनर अमित तलवाड़, डी.आई. जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी. विवेक शील सोनी और अन्य सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *