भाजपा नेता की कार पर पत्थर और जूतों से हमला, कार के शीशे टूटे, नेता घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 24 Apr 2022

bjp

मुंबई: हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उपजे विवाद में महाराष्ट्र में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। उधर, अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन गए बीजेपी नेता किरीट सोमैया का शिवसैनिकों ने विरोध किया।

सोमैया ने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते वक्त शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने सोमैया की कार पर बोतलें और जूते फेंके। इससे उनकी कार का शीशा टूट गया। सोमैया को चोट भी लगी। वे अपनी क्षतिग्रस्त कार में ही बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जूते और पानी की बोतलें फेंकीं

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले कल मुंबई में बीजेपी के नेता मोहित काम्बोज की कार पर भी हमला करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया शनिवार को रात में मुंबई में खार पुलिस थाने से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी एसयूवी पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जूते और पानी की बोतलें फेंकीं।

सोमैया निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने पुलिस थाने गए थे। भाजपा नेता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शिवसेना के “गुंडों” द्वारा किए गए हमले में वह घायल हो गए हैं। सोमैया ने इस घटना को लेकर बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सोमैया ने एक ट्वीट में कहा, “मैं हैरान हूं, खार पुलिस स्टेशन के परिसर में, 50 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शिवसेना के 100 गुंडों ने मुझपर पत्थर फेंके, वो मुझे मारना चाहते थे, पुलिस कमिश्नर क्या कर रहे हैं? इतने सारे शिवेसना के माफिया गुंडे पुलिस स्टेशन में इकट्ठा कैसे हो गए?”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *