पंजाब: डीसी कांप्लेक्स के टॉयलेट से मिला पटवारी का शव, दफ्तर में हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 24 Apr 2022

पंजाब: डीसी कांप्लेक्स के टॉयलेट से मिला पटवारी का शव, दफ्तर में हड़कंप

बरनाला। पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर है। पिछले चार दिन से लापता बरनाला की तहसील में तैनात पटवारी हरदीप सिंह हैप्पी (30) का खून से लथपथ शव डीसी कांप्लेक्स की पहली मंजिल के शौचालय में मिलने से हड़कंप मच गया है। गांव पंडोरी के रहने वाले हरदीप 21 अप्रैल से घर से लापता थे। स्वजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे कि उन्हें उनका शव मिलने की सूचना मिली।

इसके बाद थाना सिटी दो की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा कर अगली जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया की रविवार को डीसी कांप्लेक्स की पहली मंजिल पर बने शौचालय में चौकीदार जब शौच करने गया तो उसने वहां पर एक खून से लथपथ शव देखा। उसे देखकर वह डर गया और उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

गहन जांच पड़ताल शुरू

लखविंदर सिंह ने बताया कि शव सड़ने लगा था। उसमें से बदबू उठ रही थी। बड़ी मुश्किल से उसे शौचालय से बाहर निकाला गया हैं। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को जहां पर भी पकड़ते थे, वहीं से बाडी टूटने लगती थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

लखविंदर सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्वर्गीय भोला सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर (आईसीआईसी बैंककर्मी) ने बताया कि पति 21 अप्रैल से घर से लापता थे। उनका पूरा परिवार उनकी तलाश में जुटा हुआ था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *