पंजाब: पुलिस ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 24 Apr 2022

पंजाब: पुलिस ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने रविवार को मोस्ट वांटेड आतंकवादी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) माड्यूल के सक्रिय मैंबर चरनजीत सिंह उर्फ पटियालवी को गिरफ्तार किया, जोकि पिछले 12 सालों से अलग-अलग पहचान और ठिकानों से गिरफ्तारी से बच रहा था।

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार ने हाल ही में गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्यवाही तेज करने के लिए डीजीपी पंजाब वी.के भावरा की निगरानी अधीन एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व वाली एक ए.जी.टी.एफ. का गठन किया है। इसकी जानकारी एजीटीएफ के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दी।

आरडीएक्स की बरामदगी समेत गिरफ्तार

डी.आई.जी. ए.जी.टी.एफ. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पटियाला के गाँव बूटा सिंह वाला के निवासी चरनजीत पटियालवी को थाना माछीवाड़ा में एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 4/5और ग़ैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट की धारा 17 /18 /20 के अधीन दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 154 तारीख़ 23-07-2010 में भगौड़ा करार दिया गया था। हालाँकि, पटियालवी के एक अन्य साथी मृतक आतंकवादी गुरमेल सिंह बोबा निवासी बूटा सिंह वाला को इस मामले में डेटोनेटर और आरडीएक्स की बरामदगी समेत गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि भरोसेयोग सूचना के बाद एआईजी ए.जी.टी.एफ. गुरमीत सिंह चौहान और डीएसपी एजीटीऐफ बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ की टीमों ने पटियालवी को डेरा बस्सी के गाँव लाली के गुरुद्वारा साहिब के नजदीक से गिरफ्तार किया।

अहम खुलासे होने की आशा है

श्री भुल्लर ने कहा, ‘‘पटियालवी, ग्रंथी का भेष धारण करके इस समय पश्चिमी बंगाल के खड़गपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रह रहा था और किसी भी संचार साधन का प्रयोग नहीं कर रहा था।’’ उन्होंने आगे कहा कि दोषी के कब्ज़े में से पश्चिमी बंगाल के पते वाले अलग-अलग पहचान पत्र बरामद किये गए हैं। भुल्लर ने कहा कि अगली जांच की प्रक्रिया जारी है, इसके साथ अन्य गिरफ्तारियां और अहम खुलासे होने की आशा है।

चरनजीत उर्फ पटियालवी बी.के.आई आतंकवादी माड्यूल, पंजाब पुलिस ने 2010 में पर्दाफाश किया था, का सक्रिय मैंबर था। यह माड्यूल 2007 में लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम धमाकों और 2010 में काली माता मंदिर, पटियाला और अम्बाला में हुए बम धमाकों की साज़िस में शामिल था। पंजाब पुलिस ने 2010 में पटियालवी के बाकी सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *