पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, 720 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ होगी जांच, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 25 Apr 2022

पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, 720 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ होगी जांच, जाने वजह

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि निजी स्कूलों के खिलाफ जांच होगी। इसमें करीब 720 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। आपको बता दें कि सरकार के आदेश के बावजूद निजी स्कूलों में फीस, डेवलपमेंट, अपनी मर्जी की दुकानों से वर्दी व किताबें खरीदने का खेल जारी है। निजी स्कूलों द्वारा अपनी मर्जी से फीस वसूलने व अन्य अनियमितताओं को लेकर सरकार तक लगातार शिकायतें जा रही हैं।

शिक्षा विभाग के पास अभी तक 720 शिकायतें पहुंच चुकी है। इन शिकायतों की सत्यता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा मंत्री का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों के नाम को उजागर नहीं किया

शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी इंटरनेट मीडिया के जरिए दी है। सरकार उन स्कूलों के नाम उजागर करने से पहले जांच करवा कर सत्यता की जांच करना लेना चाहती है। यही कारण है कि शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों के नाम को उजागर नहीं किया है।

बता दें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 30 मार्च को घोषणा की थी कि कोई भी निजी स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी नहीं कर पाएगा। साथ ही उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधकों के निर्देश दिए थे कि वह अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही किताबें व वर्दियां खरीदने के लिए दबाव नहीं बना सकते है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *