इंटरनेट पर अगर आपसे हुई है ठगी तो इस वेब-पोर्टल पर करेंगे शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 25 Apr 2022

इंटरनेट पर अगर आपसे हुई है ठगी तो इस वेब-पोर्टल पर करेंगे शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

डेली संवाद, चंडीगढ़
पुलिस महानिदेशक कार्यालय (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा ने आज नागरिकों की सुविधा के लिए एक इंटरफेस मल्टीफंक्शनल वेब-पोर्टल “cybercrime.punjabpolice.gov.in” लॉन्च किया, जिससे हर किस्म की साईबर धोखाधड़ी और अपराधों की तुरंत रिपोर्ट की जा सके।

डी.जी.पी. द्वारा डी.आई.जी. स्टेट साईबर क्राइम नीलांबरी जगदले और डी.एस.पी. साईबर क्राइम समरपाल सिंह की उपस्थिति में वेब-पोर्टल लॉन्च करने के उपरांत साईबर क्राइम डिविजऩ की समूची टीम को यह पोर्टल विकसित करने के लिए बधाई दी, जिस पर साईबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए कोई भी व्यक्ति आसानी से पहुँच कर सकता है।

वेब-पोर्टल में पंजाबी भाषा में

नए प्रयोक्ताओं के लिए इस वेब-पोर्टल तक पहुँच को और आसान बनाने के लिए इस वेब-पोर्टल में पंजाबी भाषा में एक जानकारी वाली वीडियो दी गई है, जिसमें इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई है और प्रयोक्ताओं को किसी भी किस्म के साईबर अपराध के बारे में शिकायत दर्ज करने संबंधी मार्गदर्शन किया गया है। जब भी उपभोक्ता वेब-पोर्टल खोलता है तो स्क्रीन पर यह वीडियो सामने आ जाती है।

डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने कहा कि हर तरह के साईबर अपराध और साईबर वित्तीय धोखाधड़ी सम्बन्धी मामला दर्ज करने के अलावा उपभोक्ता इस पोर्टल का प्रयोग कर अपनी शिकायत की स्थिति को भी ट्रैक कर सकता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल में गुप्त रूप में शिकायत दर्ज करवाने का विकल्प भी दिया गया है।

वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि यह वेब-पोर्टल साईबर माध्यमों के द्वारा की गई किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए सीधे ‘1930’ पर कॉल करने का विकल्प भी देता है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति स्टेट साईबर क्राइम थानों में दर्ज फस्र्ट इनफर्मेशन रिपोर्टों (एफ.आई.आरज़) को भी डाउनलोड कर सकता है।

अधिक जानकारी देते हुए डी.आई.जी. नीलांबरी ने कहा कि उपभोक्ता इस वेब-पोर्टल के द्वारा भारत सरकार के ट्विटर हैंडल साईबर दोस्त से भी संपर्क कर सकते हैं, जो साईबर अपराधों के बारे में जानकारी अपडेट्स और अलर्ट प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि इस पोर्टल में साईबर सेफ नामक एक विशेषता भी है जिसका प्रयोग कर उपभोक्ता वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए किसी भी किस्म का लेन-देन करने से पहले यू.पी.आई. या खाता नंबर की पुष्टी कर सकते हैं।

साईबर अपराधों से निपटने में मदद करता है

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल भारत सरकार की महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साईबर क्राइम की रोकथाम (सी.सी.पी.डब्ल्यू.सी.) योजना से भी जुड़ा हुआ है, जो महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले साईबर अपराधों से निपटने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर इस विशेषता का प्रयोग करते हुए कोई भी व्यक्ति महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को रिपोर्ट कर सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *