जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 26 Apr 2022

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों से 119 फाइलें गायब हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ परमिंदर सिंह गिल ने इसकी रिपोर्ट चेयरमैन कम डीसी घनश्याम थोरी समेत सरकार को भेजी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर को भेजे पत्र में डीसी ने कहा है कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें गायब हैं। इन फाइलों के गायब होने से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। इस संबंध में सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा से फाइलें मांगी गई थी, लेकिन मल्होत्रा ने फाइले नहीं दी।

डीसी ने पत्र में लिखा है कि चीफ विजीलैंस अफसर के छापेमारी के दौरान फाइलें अजय मल्होत्रा ने मंगवाई थी, लेकिन उसके बाद फाइल वापस नहीं आई। जिससे अजय मल्होत्रा के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करते हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई भी करवाई जाए।

कई साल से गायब हैं फाइलें

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फाइलें गायब होने का यह खेल कई साल से चल रहा है। फाइलें गायब कर उसे बाद में किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री करने का खेल कई साल से चल रहा है। खेल करने वाले कोई नए चेहरे नहीं, बल्कि कई साल से एक ही सीट पर बैठे क्लर्क हैं। इन क्लर्कों ने फाइलों को गायब करवा कर करोड़ों रुपए का नुकसान सरकार को करवाया है।

एलडीपी का बड़ा खेल

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में एलडीपी कोटे के तहत बड़ा खेल चल रहा है। हाल ही में एलडीपी कोटे से कुछ प्लाट अलाट किए गए हैं। इसकी शिकायत भी सीवीओ से की गई है। करोड़ों रुपए के इन प्लाट्स को कुछ लाख रुपए में अलाट किया गया है। जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को हुआ है।

पढ़ें सरकार और डीसी के आदेश

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 स्कीमों की 119 फाइलें गायब, EO ने DC को भेजी रिपोर्ट, डीसी ने FIR के दिए आदेश, पढ़ें गुम हुई फाइलों की लिस्ट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *