विजीलैंस ने 10,000 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी, उसके निजी सहायक और नंबरदार को किया काबू

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 26 Apr 2022

bribe

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक राजस्व पटवारी, उसके निजी सहायक और एक नंबरदार को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी दीदार सिंह हलका गाँव नारीके, उसका निजी सहायक हरविन्दर सिंह उर्फ बरनाला और नम्बरदार तलविन्दर सिंह गाँव सलार जि़ला मलेरकोटला को शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया था कि उक्त पटवारी ने अपने उक्त मध्यस्थों के द्वारा ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 15,000 रुपए की माँग की है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।

विजीलैंस की टीम द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी समेत उसके निजी सहायक और नंबरदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पटियाला स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *