पंजाब: ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, कहा- दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सरकारी बस सेवा जल्द होगी शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 27 Apr 2022

पंजाब: ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, कहा- दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सरकारी बस सेवा जल्द होगी शुरू

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बस सेवा जल्द ही पुन: शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी दोनों सरकारों के मुख्यमंत्रियों के दरमियान बातचीत के उपरांत परिवहन विभागों के सचिव स्तर की बैठक के दौरान इस मसले को गंभीरता से विचारा गया है।

स. भुल्लर ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के दौरान उन्होंने काफ़ी देर से लटक रहे इस अहम मुद्दे के बारे में अवगत करवाया था जिससे परिवहन विभाग की आमदनी में जहाँ सीधे तौर पर वृद्धि होने संबंधी मुख्यमंत्री को बताया गया, वहां सरकारी बसें ना चलने के कारण प्राईवेट बस ऑपरेटरों द्वारा राज्य के मुसाफिऱों की हो रही लूट सम्बन्धी मामला भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया था।

विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श

परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल के समक्ष यह मामला उठाया था। स. भुल्लर ने बताया कि इसके उपरांत उन्होंने परिवहन विभाग के सचिव श्री विकास गर्ग को दिल्ली सरकार के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए कहा था।

जिसके बाद आज पंजाब परिहवहन विभाग के सचिव श्री विकास गर्ग द्वारा दिल्ली परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री अशीष कुन्द्रा और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की गई। बैठक के दौरान अदालत के आदेशों की रौशनी में विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

दिल्ली हवाई अड्डे तक चल सकेगी

परिवहन मंत्री ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बसें अलग-अलग शहरों से शुरू होने से यात्रियों को किफ़ायती दरों पर सफ़र मुहैया करवाया जा सकेगा।

इसी दौरान परिवहन सचिव श्री विकास गर्ग ने बताया कि दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव श्री अशीष कुन्द्रा ने बैठक के दौरान आश्वासन दिया कि इस मसले का जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा और पंजाब की सरकारी बस सर्विस दिल्ली हवाई अड्डे तक चल सकेगी।

बैठक के दौरान राज्य परिवहन आयुक्त पंजाब श्री विमल कुमार सेतिया, विशेष आयुक्त दिल्ली श्री ओ.पी. मिश्रा, उपायुक्त परिवहन दिल्ली श्री विनोद यादव और दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *