कोविड-19 महामारी की नई लहर से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: भगवंत मान

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 456 शब्द|📅 27 Apr 2022

कोविड-19 महामारी की नई लहर से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: भगवंत मान

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 की नई लहर के बढ़ रहे खतरे के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य कोविड महामारी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग में भगवंत मान ने शिरकत की।

भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब ने कोविड महामारी की नई लहर से निपटने के लिए कारगर प्रणाली विकसित की। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पहले ही कोविड मामलों की वृद्धि से निपटने के लिए आवश्यकता अनुसार सभी साधन उपलब्ध हैं और पंजाब में स्थिति काबू में है और लोगों की कीमती जानों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

5.11 लाख लोगों को बूस्टर डोज़

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ, जोकि सही मायनों में कोरोना योद्धा हैं, कोविड महामारी के किसी भी तरह के विस्तार का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 87 फ़ीसदी के मुकाबले राज्य की 97 फ़ीसदी आबादी को कोविड टीकाकरण की पहली डोज़ और 76 फ़ीसदी लोगों को दूसरी डोज़ दी जा चुकी है और महामारी का सामना करने के लिए 5.11 लाख लोगों को बूस्टर डोज़ भी दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में बहुत कम केस (केवल 176 सक्रिय मामले) हैं और रोज़ाना के औसतन 25 केस आ रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि कोई मरीज़ गंभीर हालत में नहीं है और ना ही कोई मरीज़ आई.सी.यू. में भर्ती है और राज्य में लेवल दो के केवल 6 केस हैं।

संसाधनों की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कोविड-19 की संभावित चौथी या अगली लहर को रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में पहले ही अपेक्षित संख्या में बैड उपलब्ध हैं और राज्य कोविड मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर में 1236 बैड, सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला में 1450 बैड और सरकारी मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट में 1025 बैड की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट में क्रमवार 360, 560 और 400 ऑक्सीजन बैड मौजूद हैं। भगवंत मान ने आगे कहा कि अमृतसर में 280 आई.सी.यू. बैड हैं और पटियाला में ऐसे 280 बैड हैं जबकि अमृतसर में 165 कोविड वेंटिलेटर बैड, पटियाला में 96 और फरीदकोट में 141 वेंटिलेटर बैड मौजूद हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *