कांग्रेस में घमासान, अब इस कद्दावर नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 28 Apr 2022

congress

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह को यह पद सौंप दिया है। गोविंद सिंह सात बार से विधायक हैं। लंबे समय से उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के लिए मांग चल रही थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से आज डॉ. गोविंद सिंह के नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। इसके मुताबिक कमलनाथ ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे स्वीकार कर लिया गया है। वेणुगोपाल ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में कमलनाथ के योगदान की सराहना की है।

सातवीं बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह

डॉ. गोविंद सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ ने पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र देने की पेशकश की थी। कमलनाथ कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

डॉ. गोविंद सिंह भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे लगातार सातवीं बार विधायक चुनकर आए हैं। उन्होंने सत्तर के दशक से छात्र राजनीति से अपनी शुरुआत की थी और शासकीय आयुर्वेदी कॉलेज जबलपुर के छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वे सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय हो गए। 1985 में भिंड नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बने। 1990 में पहली बार विधायक चुने गए।

मुख्य सचेतक बनाए गए थे

भिंड के कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह दिग्विजय सिंह के पहले कार्यकाल में 1997 में उत्कृष्ट विधायक चुने गए थे। उनके दूसरे मुख्यमंत्रित्व काल में पहले गृह राज्य मंत्री बने थे और उन्हें सहकारिता विभाग की जिम्मा भी दिया गया था। 2002 में वे कैबिनेट मंत्री बनाए थे।

इसके बाद भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के मुख्य सचेतक बनाए गए थे। गोविंद सिंह विधानसभा की लोकलेखा समिति के सभापति भी रहे और फिर कमलनाथ सरकार बनने पर ससंदीय कार्य और सहकारिता मंत्री बने थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *