⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 145 शब्द|📅 29 Apr 2022
डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के ईओ परमिंदर सिंह गिल, अकाउंटेंट आशीष कुमार और जूनियर सहायक अनुज राय को सरकार ने सस्पैंड कर दिया। इन तीनों मुलाजिमों को सस्पैंड करते हुए उन्हें चंडीगढ़ से अटैच कर दिया है।
आपको बता दें कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के दफ्तर में चल रहे करप्शन को डेली संवाद ने उजागर किया था। खबर थी कि दो आईफोन गिफ्ट करने के लिए जूनियर क्लर्क अनुज राय ने अकाउंटेंट आशीष के साथ मिलकर 7 लाख रुपए से ज्यादा सरकारी खजाने से एडवांस में निकाले।
इसकी जांच स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर ने की। इस दौरान अनुज राय और आशीष कुमार ने अलग अलग बयान दर्ज करवाए। इसके चलते ईओ परमिंदर सिंह गिल, जूनियर सहायक अनुज राय और अकाउंटेंट आशीष को सस्पैंड कर दिया गया।
पढ़ें सरकार का आदेश
पटियाला में पुलिस ने चलाई गोलियां, माहौल तनावपूर्ण देखें
https://youtu.be/2EQp_Kt3Xe0










