पंजाब: VAT और GST की चोरी करने वाले सावधान, कराधान आयुक्त केके यादव ने दिए सख्त आदेश, पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 661 शब्द|📅 29 Apr 2022

पंजाब: VAT और GST की चोरी करने वाले सावधान, कराधान आयुक्त केके यादव ने दिए सख्त आदेश, पढ़ें

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर/लुधियाना
पंजाब के कराधान आयुक्त कमल किशोर यादव ने आज टैक्स (कर) अधिकारियों को वैट और जीएसटी के बकाया पड़े सभी मामलों को जून के अंत तक निपटाने के निर्देश दिए हैं। आज यहाँ जीएसटी भवन में कराधान अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि राज्य भर के व्यापारियों को अपेक्षित राहत देना समय की प्रमुख आवश्यकता है।

केके यादव ने कहा कि अधिकारी वैट और जीएसटी के बकाया मामलों का निपटारा करने और हर सप्ताह निजी तौर पर इस काम की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कराधान आयुक्त ने आगे ऐलान किया कि विभाग जल्द ही राज्य में फर्जी फर्मों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू करेगा।

मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी फर्जी फर्म जो अवैध ढंग से टैक्स चोरी करने की कोशिश करती है, उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा। श्री यादव ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी फर्जी फर्म के संचालन के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा।

एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएगा कि आकलन के मामले सितम्बर के अंत तक मुकम्मल हो जाएँ। उन्होंने कहा कि अधिकारी वित्तीय वर्ष के अंत तक इंतज़ार ना करें, बल्कि बारीकी से अध्ययन करके सितम्बर के अंत तक इस कार्य को पूरा करें। श्री यादव ने कहा कि विभाग द्वारा जल्द ही प्रत्येक अधिकारी द्वारा अपने आकलन पूरे करने के लिए मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

जांच करना प्रत्येक अधिकारी के लिए ज़रूरी

कराधान आयुक्त ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के दौरे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक ओर विभाग को ज़मीनी हकीकतों से अवगत करवाने और दूसरी ओर टैक्स से सम्बन्धित मामलों को सुचारू बनाने में मदद करेगा। श्री यादव ने कहा कि जांच करना प्रत्येक अधिकारी के लिए ज़रूरी है और इस सम्बन्धी विभाग के आदेशों की पालना की जाए।

कराधान आयुक्त ने यह भी कहा कि डीम्ड अपरूवल आर.सीज़ के लिए भी निरीक्षण की कार्यवाही में तेज़ी लाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फील्ड निरीक्षण करने में अधिकारियों की कोताही का सख़्त नोटिस लिया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि गलती करने वाले अधिकारियों के खि़लाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी करने समेत सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई

कराधान आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी करने से सरकारी खज़ाने को भारी नुकसान होता है, जोकि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभाग द्वारा अब सभी टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। श्री यादव ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी टैक्स चोरी करने वाला सरकार के शिकंजे से बचकर ना निकले।

कराधान आयुक्त ने टैक्स की बकाया राशि की जल्द वसूली पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी डिफॉल्टरों से बकाए की वसूली के लिए बड़े स्तर पर रिक्वरी अभियान शुरू करें। श्री यादव ने कहा कि राज्य में टैक्स की वसूली को बढ़ाना समय की प्रमुख माँग है।

टैक्स वसूली को बेहतर बनाएं

अधिकारियों द्वारा टैक्स सुधारों के लिए दिए गए नए विचारों/सुझावों का स्वागत करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि टैक्स सुधारों के लिए नई पहल की जानी चाहीए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग राज्य स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नए विचारों को अपनाएगा। श्री यादव ने यह भी कहा कि विभाग राज्य में टैक्स वसूली को और बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।

भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त ना करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध ढंग से सेवाएं मुहैया करवाई जाएँ। श्री यादव ने यह भी कहा कि विभाग टैक्स वसूली और सेवाएं देने में एक नया मापदंड स्थापित करेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *