पंजाब: पटियाला हिंसा पर सरकार का बड़ा एक्शन, IG, SSP और SP का तबादला, मोबाइल इंटरनेट बैन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 30 Apr 2022

पंजाब: पटियाला हिंसा पर सरकार का बड़ा एक्शन, IG, SSP और SP का तबादला, मोबाइल इंटरनेट बैन

पटियाला। पटियाला हिंसा पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। खालिस्तान समर्थक संगठनों व हिंदू संगठनों के सदस्‍यों के बीच शुक्रवर को हुए टकराव के बाद पटियाला जिले में लगाया गया कर्फ्यूू शनिवार सुबह हटा लिया गया। शहर में आज स्थिति सामान्‍य हैं और स्‍कूल व विभिन्‍न प्रतिष्‍ठान भी खुले हुए हैं।

इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने आइजी समेत पटियाला के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने पटियाला रेंज के नए आइजी व पटियाला के नए एसएसपी व एसपी नियुक्‍त किए हैं।

मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पटियाला रेंज के आइजी, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (सीनियर एसपी) और एसपी के तबादले कर दिए हैं। उनकी जगह मुखविंदर सिंह छीना को नया आइजी, दीपक पारीक को नया एसएसपी और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी बनाया गया है।

बता दें कि पटियाला में शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था। शहर और जिले में कर्फ्यू के समय को तो नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। डीसी साक्षी साहनी ने पटियाला जिला में आज मोबाइल इंटरनेट सर्विस (2G, 3G ,4G ,सीडीएमए) सभी एसएमएस, सभी डोंगल के इस्तेमाल पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक पाबंदी लगा दी है।

हत्या के प्रयास समेत तीन मामले दर्ज

इस संबंध में संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को भी जिला प्रशासन ने सूचित कर दिया है। इस दौरान मोबाइल फोन पर वॉयस कॉल की सुविधा मुहैया रहेगी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति की अपील करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत तीन मामले दर्ज किए हैं।

जबकि हिंदू संगठन से जुड़े एक व्यक्ति हरीश सिंगला के खिलाफ हिंसा फैलाने का मामला दर्ज करते हुए उसे रात को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जिला प्रशासन ने ‘शांति कमेटी’ बनाकर आज (शनिवार को) दोनों पक्षों की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर गुस्साए हिंदू संगठनों ने पंजाब बंद की अपील की है।

खालिस्तान पर सुलगा पटियाला, सरकार ने लगाया कर्फ्यू

https://www.youtube.com/watch?v=CsI1F4JGSFE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *