Punjab Bandh: पटियाला हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया पंजाब बंद, दो हिन्दू नेता गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 30 Apr 2022

Punjab Bandh: पटियाला हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया पंजाब बंद, दो हिन्दू नेता गिरफ्तार

चंडीगढ़। पटियाला में शुक्रवार को खालिस्‍तान समर्थकों व हिंदू संगठनोंं के सदस्‍यों के बीच हुई टकराव की घटना के विरोध में आज पंजाब बंद के एलान का कोई खास असर नहीं हुआ है। यह एलाान हिंंदू संगठनों की ओर से किया गया है। पंजाब बंद के मद्देनजर राज्‍य भर में अलर्ट है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। दूसरी ओर तरनतारन में शिवसेना नेता के घर से खालिस्‍तान जिंदाबाद लिखे पत्र मिले हैं।

पटियाला में खालिस्तान समर्थक सिख संगठनों और हिंदू संगठनों के बीच हुए टकराव के मामले में शनिवार को शिवसेना हिंंदुस्‍तान, शिवसेना पंजाब और अखिल भारतीय सुरक्षा समिति समेत कई हिंदू संगठनों पंजाब बंद का एलान किया है। हिंंदू संगठनों के सदस्‍य कई जगहाें पर पटियाला की घटना के विरोध में धरना भी दे रहे हैं।

दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया

पंजाब बंद को लेकर पुलिस ने गुरदासपुुर के धारीवाल में शिवसेना बाल ठाकरे के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शिवसेना बाल ठाकरे से निष्कासित हरीश सिंगला को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया था। अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

दूसरी ओर, तरनतारन में शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुक्कू को आज घर में खालिस्तान जिंदाबाद लिखे पत्र मिले। उन्‍होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि डीएसपी बरजिंदर सिंह ने मौके पर जाकर पत्र कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *