पंजाब: पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 01 May 2022

पंजाब: पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पटियाला। पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। यहां CIA की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए थे।

खबर है कि परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। इससे पहले भी उसपर सोशल मीडिया के जरिए उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह UAPA और सन 1984 के दंगों को लेकर भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहा था।

कर्फ्यू खत्म, इंटरनेट सेवाएं फिर शुरू

पटियाला हिंसा मामले में अब तक 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को IG एमएस चीना ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘कल पटियाला में कानून-व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हो गया था। जिसके संबंध में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं और हरीष सिंगला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।’ उन्होंने संभावना जताई थी कि मास्टरमाइंड परवाना को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरीष सिंगला, कुलदीप सिंह औऱ दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पटियाला उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है और अस्थाई रूप से बंद इंटरनेट सेवाओं को 4 बजे से दोबारा शुरू कर दिया गया है। पटियाला SSP दीपक पारेख ने बताया था कि शांति समिति की बैठक हुई लोग शांति चाहते हैं।

जोशी अस्पताल के मालिकन पर पर्चा ATP को क्यों बख्शा?

https://youtu.be/JzpGY7d25HY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *