भाजपा को बड़ा झटका, 15 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 02 May 2022

bjp

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है। यहां भाजपा को फिर से बड़ा झटका लगा है। हालात यह है कि भाजपा में कलह का दौर जारी है। ऐसे में खबरें हैं कि बंगाल में पार्टी मतभेदों को दूर करने का जिम्मा खुद गृह मंत्री अमित शाह ने संभाला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 मई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं।

कोलकाता के निकटवर्ती उत्तर 24 परगना जिले में बारासात संगठनात्मक समिति के 15 पदाधिकारियों ने एक बार में इस्तीफा दे दिया। पार्टी नेताओं के बीच असंतोष ऐसे समय में सामने आया है जब भाजपा आलाकमान ने एक आदेश जारी कर राज्य इकाई को पार्टी के आंतरिक विवाद को खत्म करने और शाह की चार मई से शुरू होने वाली यात्रा से पहले एकजुट छवि बनाने का निर्देश दिया।

भगवा खेमे को पार्टी के भीतर मतभेदों का सामना

उपचुनावों में पराजय के बाद से भगवा खेमे को पार्टी के भीतर मतभेदों का सामना करना पड़ रहा है। उपचुनावों में पार्टी आसनसोल लोकसभा सीट को बरकरार रखने में विफल रही थी। राज्य सचिव सहित तीन विधायकों ने राज्य पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा नादिया में 14 जिला स्तर के पदाधिकारियों ने उपचुनाव के परिणामों के 48 घंटों के भीतर ही अपना इस्तीफा दे दिया था।

खबर है कि उत्तर 24 परगना जिले में सभी असंतुष्टों ने जिलाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी के पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने और “अक्षम” चेहरों को ऊपर लाने का भी आरोप लगाया। सामूहिक इस्तीफे में, असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने तापस मित्रा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।

क्या बोले नेता

इस्तीफा देने वाले एक पदाधिकारी श्यामल रॉय ने कहा, “उन्होंने न केवल अपने करीबी लोगों को प्राथमिकता दी। इसके अलावा, वह तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ भी मिले हुए हैं और हमारे प्रतिद्वंद्वियों को निकाय चुनावों में चुनावी लाभ दिलाने में मदद करते हैं।”

जालंधर के Pyramid e Services पर ठगी का आरोप

https://youtu.be/_etZdlaSFMA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *