⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 146 शब्द|📅 04 May 2022
डेली संवाद, फिरोजपुर
पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस ने नशे के मामले में दो पूर्व पुलिस अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये दोनों अफसर डीआईजी के पद पर तैनात थे। मामला फिरोजपुर सिटी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर सिटी पुलिस थाने में पूर्व डीआईजी लखविंदर सिंह जाखड़ और सुखदेव सिंह सग्गू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का आरोप है।
पुलिस थाने में पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी लखविंदर सिंह जाखड़ और सुखदेव सिंह सग्गू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन दोनों पुलिस अफसरों ने तब नशीले पदार्थ मामले में कार्रवाई नहीं किया था। 241 बंदियों से नशा बरामद का मामला है।
नाइट क्लब में राहुल गांधी के साथ कौन है ये लड़की?
https://youtu.be/0tBXpdAgQmQ









