Uttar Pradesh News: संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा, परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है- सतीश महाना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष मा श्री सतीश महाना जी (Satish Mahana) ने सोमवार से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

विधान सभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं से कहा कि वह सदन में अपना पक्ष शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के अन्तर्गत रखते हुए प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें।

लोकतंत्र मजबूत होता है

सर्वदलीय बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सार्थक चर्चा होनी चाहिए। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक आदर्श भी उपस्थिति करती है।

उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पांडे जी को बधाई देते हुए कहा कि उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश की विधानसभा को मिलेगा।

इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अध्यक्ष जी ने अपनी विशिष्ठ कार्यशैली से देश में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। नई परम्पराओं के कारण यूपी विधानसभा अब देश के लिए एक रोल माडल बन चुकी है। इसलिए इसकी गरिमा बनाए रखने में सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा है।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

विकास को नई गति देने के लिए कार्य करेगी

उन्होंने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गम्भीरता के साथ सदन में मा सदस्यों के प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से तथा विकास को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। सरकार सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पांडे जी को संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, नेता विधानमंडल दल अपना दल, सोनेलालद्ध श्री राम निवास मिर्धा जी, नेता विधानमंडल राष्ट्रीय लोकदल राजपाल बालियान जी, नेता विधानमंडल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, श्री ओमप्रकाश राजभर जी, नेता विधानमंडल निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल, अनिल कुमार त्रिपाठी जी, नेता विधानमंडल दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, श्रीमती आराधना मिश्रा जी, नेता विधानमंडल दल जनसत्ता दल लोकतांत्रिक श्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया जी ने भी बधाई दी।

इससे पूर्व कार्य-मंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा के दिृतीय सत्र के उपवेशनों में लिए जाने वाले कार्ये के सम्बन्ध विचार विमर्श किया गया।

इन्होंने रखें अपने विचार

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी, कार्यंमंत्रणा समिति सदस्य श्री सुशील कुमार शाक्य जी।

इनके इलावा श्री जयप्रताप सिंह जी, श्री सिद्वार्थनाथ सिंह जी, श्री अताउर्रहमान जी, श्री रविदास मेहरोत्रा जी तथा विशेष आमंत्रित सदस्य श्री राम निवास वर्मा जी, श्री राजपाल सिंह बालियान जी, श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी, पंचायती राज मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी, श्रीमती आराधना मिश्र मोना जी, कुंवर श्री रघुराज प्रताप सिंह जी तथा श्री रामनरेश अग्निहोत्री जी ने अपने अपने विचार रखें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे, व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *