पंजाब: गश्त में निकले SHO की गाड़ी पर फायरिंग, इलाके में दहशत

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

shoot

डेली संवाद, गुरदासपुर
पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर है। पंजाब में बदमाशों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने थाना सिटी के प्रभारी गुरमीत सिंह की गाड़ी पर भी फायरिंग कर डाली। पुलिस अधिकारी ने जब उनका पीछा किया तो वे चकमा देकर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिकि थाना प्रभारी ने गुरदासपुर बाइपास पर स्थित होटल ग्रैंड के बाहर खड़ी कार में बैठे युवकों से पूछताछ करने के लिए एएसआई करनैल सिंह को भेजा। जैसे ही करनैल होटल के बाहर खड़ी गाड़ी की तरफ बढ़े तो एकाएक गाड़ी में बैठे युवकों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

वहीं, थाना प्रभारी ने भी इन बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करना शुरू कर दिया। हालांकि हमलावर युवक उन्हें चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार मई को पांच लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हरियाणा में आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/vMeUfPCHbWg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *