जालंधर: वार्ड-16 में AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई, पानी की पाइप बिछाने का MLA रमन अरोड़ा ने किया शुभारंभ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पिछले पांच साल से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड-16 के गली नंबर-15 के लोगों को आज बड़ी राहत मिली है। वार्ड-16 के आम आदमी पार्टी के सेवादार दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई। जो काम पिछले पांच साल से नहीं हो रहा था, उसे दीनानाथ प्रधान ने सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा से गुजारिश कर के एक सप्ताह में करवा दिया।

सैंट्रल हलके के वार्ड-16 में पानी की पाइप बिछाने के काम का विधायक रमन अरोड़ा, मेयर जगदीश राजा के साथ AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान ने किया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा, मेयर जगदीश राजा और दीनानाथ प्रधान का फूल मालाओं से स्वागत किया।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वार्ड-16 के सेवादार दीनानाथ प्रधान इस काम को लेकर लगातार उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दीनानाथ प्रधान के साथ वे इस गली का दौरा किया था, तब पानी की नई पाईप बिछाने के आदेश दिए गए थे, आज पानी की नई पाइप बिछाने के काम का शुभारंभ हो गया है, जल्द ही मोहल्ले के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो जाएगा।

AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि पिछले कई महीने से पानी की पाइप लाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं। यहां जब सड़क बनाई जा रही थी, तब भी नई पाइप लाइन बिछाने की मांग की गई थी, मोहल्ले के लोगों के साथ भी प्रदर्शन किया गया, लेकिन काम नहीं हुआ।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, विधायक रमन अरोड़ा से गुजारिश की गई, उन्होंने तत्काल इस काम के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद आज नई पाईप लाइन बिछाने का काम शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड-16 में कोई भी समस्या आएगी, तो उसे पहल के आधार पर विधायक रमन अरोड़ा से गुजारिश कर करवाएंगे।

AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई, MLA रमन अरोड़ा ने किया पेयजल पाइप का शुभारंभ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *