पंजाब: शिक्षामंत्री के घर के बाहर जबरदस्त हंगामा, पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्कामुक्की, कई शिक्षक बेहोश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनाला। बेरोजगार अध्यापक यूनियन और पुलिस के बीच जमकर तकरार हुई। पुलिस ने शिक्षकों को रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन शिक्षकों ने कहा है कि हम शिक्षामंत्री के घर के बाहर जरूर धरना देंगे। इसी बात को लेकर जमकर बहसबाजी हुई। हालांकि शिक्षक पीछे हटने के मूड़ में नहीं हैं।

उधर, भारी गर्मी और पुलिस के बीच बहसबाजी के कारण कई शिक्षक बेहोश हो गए हैं। उन्होंने पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने साफ कहा है कि आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। जिससे शिक्षकों में पुलिस बल में बहसबाजी और नोकझोक जारी है।

शिक्षकों ने पुलिस बैरीकोड तोड़ दिया

शिक्षा मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर के बरनाला आवास का घेराव करने जा रहे शिक्षकों ने पुलिस बैरीकोड तोड़ दिया। पीटीआई बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने आरोप लगाया कि शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर वही व्यक्ति है, जो यूनियन के साथ पानी की टैंकियों पर धरने पर बैठते थे और सुबह 4 बजे उठकर यूनियन के धरने में शामिल होते थे।

हमें हमेशा केवल यही कहा जाता था कि जब हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो, तब मेरी जेब में हरे रंग का पेन होगा तो आपका काम प्राथमिकता के आधार पर होगा। लेकिन अब शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ना तो फोन उठाते हैं और न ही मिलने के लिए समय देते हैं। उन्होंने कहा कि अब ये धरने जारी रहेंगे क्योंकि आम आदमी खास हो गया है।

केदारनाथ धाम की यात्रा कैसे करें। कब और कैसे जाएं, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *