कॉलेज की लड़कियों को बातों में फंसा कर प्रिंसिपल करता था गंदा काम, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

rape

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक प्रिंसीपल की घिनौनी करतूत सामने आई है। महिला डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल का घिनौना चेहरा सबके सामने आया है। प्रभारी प्रिंसिपल राजेश भारती पर आरोप है कि वह कॉलेज की लड़कियों को बातों में फंसाकर अपने सरकारी आवास पर बुलाता था और फिर उन्हें गलत तरीके से टच करता था। यानी उनके साथ छेड़खानी करता था।

मामला सामने आने के बाद राजेश भारती को पद से हटा दिया गया है। वहीं छात्रों और टीचरों ने मोर्चा खोल दिया गया है। बताया जाता है कि प्रभारी प्राचार्य कालेज कैंपस छोड़कर फरार हो गए हैं। इस पूरे मामले में कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें कार्यवाहक प्राचार्य अपने सरकारी आवास में कई लड़कियों के साथ कई घंटे रहते थे।

जांच के आदेश

घटना सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने भी इस मामले में जांच कमेटी बनाने के निर्देश दे दिए हैं। उधर, एक लड़की का तो प्रिंसिपल भारती की कार में बैठने का वीडियो भी वायरल हुआ है। फुटेज में देखा गया कि लड़की प्रिंसिपल के सरकारी घर से निकलकर उसकी कार में बैठ जाती है।

इस मामले में पड़ोसियों ने भी शिकायत की थी। मामला सामने आया तो तुरंत भारती को पद से हटा कर जांच समिति गठित कर दी गई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल पर केस दर्ज कर लिया है।

लड़कियों के साथ छेड़खानी

छात्राओं का कहना है कि जो यहां के प्रिंसिपल राजेश भारती लड़कियों को स्कूल का ड्रेस ना पहनने के लिए कहते थे और टी शर्ट और लोवर पहन कर स्कूल में आने के लिए लगातार दबाव बनाते थे और कई लड़कियों के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम देते थे।

हालांकि लड़कियों ने इस बात की पुष्टि की है जिन लड़कियों के साथ प्रिंसिपल का आना-जाना था। वह इसी महाविद्यालय में पढ़ती हैं और उन्हें प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर दिए जाते थे। इस कॉलेज की प्रोफेसर राखी भारती ने कहा, मेरे पास 5-6 लड़कियों की शिकायत आई कि प्रभारी प्राचार्य अपने आवास पर लड़कियों को ले जाते हैं।

पीड़ित लड़कियों ने दिए सबूत

मैंने लड़कियों से कहा कि किसी के चरित्र के बारे में ऐसा नहीं सोचते। लेकिन लड़कियों ने सबूत दिए तो मैंने राजेश भारती को आगाह किया कि ऐसा मत करिए। यह प्रतिष्ठित कॉलेज है। पहले तो भारती ने ऐसा कोई कृत्य करने से मना किया और फिर बाद में स्वीकार कर लिया।

भारती ने दोबारा ऐसा नहीं करने को कहा, लेकिन फिर भी नहीं माने। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रभारी प्रिंसिपल राजेश भारती के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 166 के तहत मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें

https://youtu.be/jG1l-yYjwYs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *