पंजाब: AAP विधायक ने मारा छापा, 2 पुलिस मुलाजिम समेत 11 लोगों को ड्रग्स बेचते और खरीदते पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर है। यहां विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने गुरु तेग बहादुर नगर में नशा बिकने की शिकायत के बाद खुद बड़ा एक्शन लेते हुए वहां छापामारी की। इस दौरान 11 लोगों को नशा करते और बेचते पकड़ा। उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाकर सभी को उसके हवाले कर दिया है।

पकड़े गए लोगों में दो पुलिस मुलजिम भी शामिल थे जो चिट्टा खरीदने आए थे। लोगों ने कहा कि हम लगातार पुलिस को शिकायत कर रहे थे कि हमारे इलाके में नशा बिकता है। यहां कई तरह के संदिग्ध व्यक्ति नशा खरीदने आते हैं। उनकी गुहार के बाद भी पुलिस ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की।

बेचने वालों पकड़ कर पुलिस हवाले किया

इसके बाद हमने विधायक गुरदित्त संह से इसकी शिकायत की। आज हमने क्षेत्र पर पूरी तरह निगरानी रखी हुई थी। इसके बाद विधायक को बुलाया गया। उन्होंने अपने समर्थकों की मदद से नशा करने और बेचने वालों पकड़ कर पुलिस हवाले किया। लोगों ने कहा कि जो व्यक्ति मोहल्ले में नशा बेचता है, उसके बारे में पूरी जांच करवाई जानी चाहिए।

इस मौके पर विधायक गुरदित्त सेखों ने कहा कि नशा कारोबारियों के संबंध बहुत बड़े-बड़े लोगों के साथ हैं। हमारी एक मात्र मंशा है कर हमें नशे के कारण किसी का परिवार उजड़ने नहीं देना है। जो भी नशा बेचता है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें

https://youtu.be/jG1l-yYjwYs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *