Avatar 2 Teaser: ‘अवतार 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सीन देख खड़ें हो जाएंगे आपके रोंगटे, इस दिन होगी रिलीज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 10 May 2022

Avatar 2 Teaser: 'अवतार 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सीन देख खड़ें हो जाएंगे आपके रोंगटे, इस दिन होगी रिलीज

मुंबई। Avatar 2 Trailer Released Avatar The Way of Water: हॉलीवुड फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरून की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर’ का धमाकेदार टीजर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों लंबे समय से ‘अवतार 2’ के ट्रेलर की झलक पाने के लिए बेताब थे। ऐसे में टीजर ट्रेलर का रिलीज होना उनके लिए कए बड़ा तोहफा है।

‘अवतार 2’ के ट्रेलर की ये टीजर वीडियो रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। टीजर ट्रोलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। ट्रेलर में दिखाए गया एक-एक सीन से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।

धमाकेदार टीजर ट्रेलर

टाइटेनिक फेम निर्देशक जेम्स कैमरून की मचअवेटेड फिल्म ‘अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर’ का धमाकेदार टीजर ट्रेलर मेकर्स ने कल जारी कर दिया था। अवतार फ्रेंचाइजी की दूसरी कड़ी की अपकमिंग फिल्म की पहली झलक देख दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां देखें ट्रेलर वीडियो।

ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। ये फिल्म इसी साल 16 दिसंबर के दिन एक साथ दुनिया भर में रिलीज कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अवतार के अवतार सीक्वल के नाम का ऐलान किया गया था। ‘अवतार’ के पहले सीक्वल का नाम ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ है।

अद्भूत दृश्य देख नजरे हटाने का मन नहीं करेगा

आपको बता दें कि करीब 1 मिनट, 38 सेकेंड के इस ट्रेलर वीडियो को ‘अवतार’ के ऑफिशियल पेज पर शेयर किया गया है। इसे मेकर्स ने टीजर ट्रेलर का नाम दिया है। हलांकि रिलीज हुए इस टीजर ट्रेलर में फिल्म की कहानी के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन फिल्म के अद्भूत दृश्य देख नजरे हटाने का मन नहीं करेगा।

वहीं इस पूरे टीजर वीडियो में एक लाइन जरूर सुनने को मिल रही है। इस लाइन को जेक बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे एक बात पता है। हम जहां भी जाते हैं, यह परिवार हमारी मजबूत इमारत है।’

पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए CM भगवंत मान ने बनाया एक्शन प्लान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *