सरकार में कद्दावर मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 11 May 2022

सरकार में कद्दावर मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने वजह

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की यह वारदात शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में हुई। मृतका के परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही पुलिस ने भी पुष्टि की है।

इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। मृतका की उम्र 22 वर्ष के करीब है। मृतका सविता की शादी लगभग 3 वर्ष पहले मध्यप्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार सुबह भेजा जाएगा।

3 साल पहले ही हुई थी शादी

फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मामला हाई प्रोफाइल परिवार का होने के कारण पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। बता दें कि इंदर सिंह परमार शिवराज सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री है। साथ वह कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते है।

मंत्री परमार के बेटे देवराज और सविता की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। सविता का पीहर (मायका) शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है। बताया जाता है कि घटना के समय मंत्री परमार भोपाल में थे, जबकि बेटा देवराज पास के ही गांव मोहम्मदखेड़ा में एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर पर मंत्री परमार की पत्नी और अन्य परिजन थे।

पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक, कौन है मास्टर माइंड

https://youtu.be/I6HB0DqO_ng

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *