जालंधर: अवतार हेनरी और किशनलाल शर्मा के माफीनामे में नया मोड़, पूर्व विधायक केडी भंडारी ने युवाओं से की मुलाकात, कही बड़ी बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 419 शब्द|📅 11 May 2022

जालंधर: अवतार हेनरी और किशनलाल शर्मा के माफीनामे में नया मोड़, पूर्व विधायक केडी भंडारी ने युवाओं से की मुलाकात, कही बड़ी बात

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा अवतार हैनरी के पास बैठकर किशन लाल शर्मा लड़ाई मामले में राजीनामे करने से आहत हुए भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी अनुपम शर्मा सनी दुआ नितिन खेड़ा हसन सोनी अभिमन्यु घई हर्ष गौरव शर्मा किरणदीप रंधावा अजय नंदा अरुण सहगल आदि को मनाने के लिए और उनका दर्द समझने के लिए आज एक बैठक पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व पार्षद अश्विनी भंडारी, मंडल अध्यक्ष कुलवंत शर्मा,  मंडल महासचिव अनुज शारदा द्वारा इन नौजवानों के साथ की गई।

इस दौरान पूर्व सीपीएस केडी भंडारी और अश्वनी भंडारी ने सभी नौजवानों को एकजुट होकर पार्टी के साथ उसी तरह समर्पित हो कार्य करने को कहा जिस तरह से इन नौजवानों ने बचपन से ही पार्टी के साथ कार्य किया है। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी और अश्विनी भंडारी द्वारा समझाने के बाद सभी नौजवानों ने एकजुट होकर कहा कि हम सभी आपकी हर बात मानने को तैयार है लेकिन इस राजीनामे ने शहर में पार्टी को बदनामी दी है।

जिस प्रकार से पार्टी अध्यक्ष ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के पास जाकर राजीनामा किया शहर में हर व्यक्ति इस बात को लेकर सवाल कर रहा है कि अगर पार्टी अध्यक्ष ने इस राजीनामे को करना था तो अवतार हैनरी की तरफ से थे अच्छा रहता कि अगर यह राजीनामा भाजपा के दफ्तर में होता तो भाजपा को भी इस बात का मान महसूस होता कि भाजपा के कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ने का हरजाना कांग्रेस को भुगतना पड़ा।

जालंधर: अवतार हेनरी और किशनलाल शर्मा के माफीनामे में नया मोड़, पूर्व विधायक केडी भंडारी ने युवाओं से की मुलाकात, कही बड़ी बात

कांग्रेस को भाजपा के आगे झुक कर भाजपा के दफ्तर में इस राजीनामे को करवाना पड़ा। इस मौके पर सभी नौजवानों ने एकजुट होकर कहा शहर के लोग इस बात पर विश्वास ही नहीं कर रहे कि आरोपियों ने इस केस में माफी भी मांगी है। सभी नौजवानों ने सीनियर नेताओं को यह विश्वास दिलाया कि वह पार्टी के साथ बातचीत के लिए तैयार है लेकिन उससे पहले अगर सच में आरोपियों ने भाजपा के कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ने को लेकर माफी मांगी है और अवतार हेनरी ने भी अपने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी है तो उस माफी नामे को जनतक किया जाए।

ताकि शहर में भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े और पता लगे कि गलत करने वालों ने माफी मांगी है और भाजपा के कार्यकर्ता के कपड़े और भगवे कुर्ते की अहमियत क्या होती है। युवा नेता सनी दुआ ने कहा की यह लड़ाई पार्टी की इज्जत की है ना की किसी पद की और पार्टी की इज्जत सर्वोच्च है इस राजीनामे ने पार्टी की इज्जत को नुकसान पहुंचाया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *