करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन: 40 जगहों पर छापेमारी, 6 अफसरों समेत 14 गिरफ्तार, 36 मुलाजिमों के खिलाफ FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 12 May 2022

करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन: 40 जगहों पर छापेमारी, 6 अफसरों समेत 14 गिरफ्तार, 36 मुलाजिमों के खिलाफ FIR

नई दिल्ली: सीबीआई (CBI) ने 40 स्थानों पर छापेमारी के सिलसिले में गृह मंत्रालय के 6 अधिकारियों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मणिपुर में 40 स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने छापेमारी करने के बाद गृह मंत्रालय और एनआईसी के एफसीआरए डिवीजन के सात लोक सेवकों सहित 36 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एनजीओ के नवीनीकरण के लिए भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त

इस आरोप पर कि एफसीआरए डिवीजन के कुछ अधिकारी प्रमोटरों, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों और बिचौलियों के साथ साजिश कर रहे थे और एफसीआरए पंजीकरण और एनजीओ के नवीनीकरण के लिए भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त थे। वे निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने के बावजूद दान प्राप्त करना जारी रखने के उद्देश्य से अवैध रूप से ऐसा कर रहे थे।

लोक सेवक उक्त प्रथाओं में लिप्त थे और एफसीआरए के तहत पंजीकरण और पंजीकरण के नवीनीकरण और अन्य एफसीआरए से संबंधित कार्यों के लिए गैर सरकारी संगठनों से रिश्वत प्राप्त कर रहे थे। जांच के दौरान दो आरोपितों को गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ लेखापाल की ओर से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते व लेते हुए पकड़ा गया। आरोप था कि रिश्वत की डिलीवरी हवाला ऑपरेटर के जरिए की जाती थी।

पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक, कौन है मास्टर माइंड

https://youtu.be/I6HB0DqO_ng

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *