‘इनोसेंट हाट्र्स लोहारां के साइंस क्लब के छात्रों ने किया साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण’

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 157 शब्द|📅 12 May 2022

‘इनोसेंट हाट्र्स लोहारां के साइंस क्लब के छात्रों ने किया साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण’

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स लोहारां के कक्षा सातवीं के साइंस क्लब के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु साइंस सिटी ले जाया गया। वहां छात्रों ने साइंस गैलरी, मैथ्स गैलरी, इल्यूजऩ गैलरी, स्पोट्र्स गैलरी, बड्र्स सेंचुरी, डोम थिएटर, वर्चुअल रियलिटी गैलरी, क्लाइमेट चेंज थिएटर का भ्रमण किया।

छात्र विज्ञान के वास्तविक जीवन के अनुभवों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने हैरान कर देने वाले थ्री डी शोज़ व लेज़र शो का भी आनंद उठाया। तत्पश्चात बच्चे क्लाइमेट चेंज रूम में गए जहां पर उन्होंने परिवर्तित होते मौसमों के कारणों को जाना। मौसम के अचानक बदलाव के लिए किन सावधानियों की आवश्यकता है, इसके बारे में जाना।

बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस प्रकार उनकी यह शैक्षणिक यात्रा ज्ञानवर्धक व आनंदपूर्वक रही। प्रिंसिपल सुश्री शालू सहगल ने बताया कि विद्यालय समय-समय पर विद्याॢथयों के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन करता रहता है।

पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक, कौन है मास्टर माइंड

https://youtu.be/I6HB0DqO_ng

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *